बहराइच ( मिहींपुरवा )। देश की आन-बान-शान तिरंगे के सम्मान में बुधवार को जनपद बहराइच के सुजौली कस्बे में “हर घर तिरंगा – घर तिरंगा” अभियान के तहत ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति के जोश से सराबोर हजारों लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे कस्बे में एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। पूरा कस्बा “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से गूंज उठा। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ दुर्गा माता मंदिर, टपरा बाजार से वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ किया गया। मुख्य अतिथियों ने माता के दरबार में शीश झुकाकर देश की सुख-समृद्धि की कामना की और हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा टपरा बाजार से प्रारम्भ होकर गोडियाना, बाजार टोला, सुजौली के मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः दुर्गा माता मंदिर पर आकर संपन्न हुई। करीब 15 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में सबसे आगे बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े और देशभक्ति गीतों की धुन पर स्कूली बच्चे, और युवाओं का जत्था चल रहा था। हाथों में 200 फीट लंबा तिरंगा लेकर चल रहे युवाओं को देखकर लोगों का उत्साह दोगुना हो गया। यात्रा में महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।हाथ में तिरंगा लिए लोग “माँ तुझे सलाम” और “देश रंगीला” जैसे देशभक्ति गीतों पर झूमते हुए चले। रास्ते में सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/घरों की छतों से महिलाएं और बच्चे तिरंगा लहराते नजर आए। यात्रा के समापन पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री आलोक जिंदल ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज पूरा देश तिरंगे के रंग में रंगा है। बहराइच की वीर धरती ने हमेशा देश की रक्षा में अग्रणी भूमिका निभाई है। सुजौली की यह भव्य यात्रा इस बात का प्रमाण है कि देशभक्ति हमारे खून में है। विशिष्ट अतिथि मंडल प्रभारी भाजपा शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि “तिरंगा हमारी एकता का प्रतीक है। आज जाति, धर्म और भाषा से ऊपर उठकर पूरा हिंदुस्तान एक तिरंगे के नीचे खड़ा है। यही ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का सपना है। यात्रा के संयोजक एवं सुजौली के ग्राम प्रधान व भाजपा जिला प्रतिनिधि राजेश गुप्ता ने कहा कि आज़ादी की डोली आज भी कुर्बानी के कंधों पर टिकी है। हमारा कर्तव्य है कि हम शहीदों के सपनों का भारत बनाएं। यह यात्रा युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए निकाली गई है। प्रशासन द्वारा यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस तिरंगा यात्रा में आलोक जिंदल – जिला मंत्री, भाजपा, शिवेंद्र प्रताप सिंह – मंडल प्रभारी, भाजपा, राजेश गुप्ता – जिला प्रतिनिधि, भाजपा एवं ग्राम प्रधान, सुजौली, प्रमोद आर्या – प्रदेश परिषद् सदस्य, संजय मौर्या – मंडल अध्यक्ष, चफरिया, प्रफुल्ल जायसवाल – मंडल संयोजक, आई.टी., प्रधान प्रतिनिधि जंगल गुलहरिया शिव कुमार निषाद, प्रधान प्रतिनिधि बाजपुर बनकटी प्रदीप कुमार, अमित पाण्डेय, हर्षित गुप्ता, विद्यप्रकाश विश्वकर्मा, संदीप पोरवाल, राहुल बाथम, इंद्रजीत सिंह, कृष्णा पाण्डेय – जिला सुरक्षा प्रमुख, विश्व हिंदू परिषद् बजरंग दल, क्रांति कुमार मिश्रा – प्रखण्ड सह मंत्री, विशाल अवस्थी, अंजनी कुमार चतुर्वेदी, शुभम कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और नागरिक शामिल रहे।