बहराइच ( कैसरगंज )l आजादी के गौरव और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कैसरगंज में भाजपा कार्यालय से ब्लॉक परिसर कैसरगंज तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय लोगों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा मार्ग देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान से सराबोर नजर आया।तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि गौरव वर्मा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भाजपा कैसरगंज, संदीप सिंह भिसेन, ब्लॉक प्रमुख कैसरगंज, डॉ. अरविंद कुमार सिंह, शिवानंद सिंह, मंडल अध्यक्ष, शिव सहाय सिंह ‘मुनि जी’ सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए लोगों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के प्रति जागरूक किया। तिरंगा यात्रा जिस मार्ग से गुजरी, वहां लोगों ने उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से वातावरण पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत दिखाई दिया।आयोजकों ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और देश की आजादी के संघर्ष को याद करते हुए हर नागरिक को राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।भाजपा कार्यालय से शुरू हुई यह तिरंगा यात्रा ब्लॉक परिसर कैसरगंज पहुंचकर सकुशल संपन्न हुई। यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।