गाजीपुर।भाजपा मतदाता जोड़ों अभियान की विधानसभा कार्यशाला आज जिले की सभी सात विधानसभाओं में अलग-अलग जगहों पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।कार्यशाला में पात्र व योग्य मतदाता मतदान से वंचित न हो इसके लिए 1- जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी नये मतदाताओं का नाम सुचि मे शामिल हो इसके लिए कार्यकर्ताओं को पाथेय प्रदान किए गए। *दिलदारनगर* । भारतीय जनता पार्टी जमानिया विधानसभा क्षेत्र की मतदाता जोड़ो अभियान कार्यशाला आज वृहस्पतिवार को दिलदारनगर पंचायत सभागार में सम्पन्न हुई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा गाजीपुर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि मतदाता जोड़ो अभियान संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसके माध्यम से पात्र युवाओं एवं छूटे हुए नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।जमानिया विधानसभा प्रभारी परमानंद सिंह ने अभियान के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में पात्र नए मतदाताओं की पहचान कर उनका पंजीकरण सुनिश्चित कराने में सहयोग करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।इस अवसर पर जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, बालकृष्ण त्रिवेदी,अमित सिंह, तारकेश्वर वर्मा, जयप्रकाश कुशवाहा, राजीव चतुर्वेदी एवं आईटी विभाग के विधानसभा संयोजक संजीत यादव सहित जमानिया विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। *सिखड़ी* । जखनियां विधानसभा की मतदाता जोड़ो कार्यशाला आज शबरी पी० जी कालेज सिखड़ी में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। कार्यशाला के मुख्य अतिथि काशी क्षेत् उपाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि आगामी 22-23-24 नवम्बर को प्रत्येक बुथ पर बी०एल० ओ० की उपस्थिति में मतदाता का नाम फार्म भरकर मतदाता सूची में जोड़ा जायेगा। जिसकी भी उम्र 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष उम्र हो रही है उनका नाम सुचि मे दर्ज हो यह हमारी जिम्मेदारी है। कार्यशाला में प्रमुख रूप से पूर्व लोक सभा प्रत्याशी पारसनाथ राय, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर कुशवाहा, राजेश राजभर, मुराहु राजभर, डा विजय यादव, विधानसभा प्रभारी सुनील मिश्रा व बचाऊ यादव के साथ विधानसमा के नेतागण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette
जंगीपुर विधानसभा की मतदाता जोड़ो अभियान कार्यशाला सम्पन्न
*विरनो* । भारतीय जनता पार्टी जंगीपुर विधानसभा की मतदाता जोड़ो अभियान कार्यशाला आज माँ सहदेईया कुंवर माध्यमिक विद्यालय भड़सर में आयोजित हुई। कार्यशाला के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अजीत चौबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता जोड़ो अभियान संगठन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है। प्रत्येक पात्र एवं योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाना हम सभी कार्यकर्ताओं की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर नए मतदाताओं को जोड़ने तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।उन्होंने अभियान की सफलता के लिए शक्ति केंद्र संयोजकों एवं मंडल पदाधिकारियों से पूरी तत्परता और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह, संकठा प्रसाद मिश्रा, राकेश यादव, अनिल राजभर, लालजी गुप्ता सहित शक्ति केंद्र संयोजक एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यशाला का संचालन जिला मंत्री राजेश चौहान ने किया।
*कासिमाबाद* । भारतीय जनता पार्टी जहुराबाद विधानसभा की मतदाता जोड़ो अभियान कार्यशाला आज ब्लॉक परिषद कासिमाबाद स्थित महाराणा प्रताप सभागार में आयोजित हुई। कार्यशाला के मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी अश्वनी त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता जोड़ो अभियान लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ संगठन की मजबूती का भी महत्वपूर्ण अभियान है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल कराना हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है। इसके लिए कार्यकर्ता पूरी सक्रियता एवं जिम्मेदारी के साथ घर-घर संपर्क करें।इस अवसर पर जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने कहा कि मतदाता सूची में नए मतदाताओं को जोड़ना तथा त्रुटियों का संशोधन कराना संगठन की प्राथमिकता है। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय और पूरी निष्ठा के साथ अभियान को सफल बनाएं।अंत में वरिष्ठ नेता जितेंद्र नाथ पांडेय ने उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर श्याम राज तिवारी, नरेंद्र नाथ सिंह, विपिन बिहारी सिंह, मनोज राजभर, धनंजय ओझा, प्रफुल्ल सिंह, सुधांशु मिश्रा, धनंजय चौबे सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। *गाजीपुर* । भाजपा मतदाता जोड़ों अभियान में सदर विधानसभा की कार्यशाला आज जिला कार्यालय छावनी लाइन पर हुई। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी अजीत चौबे ने कहा की प्रदेश में एसआईआर में 1 करोड़ 47 लाख वोट कटा है। महिला पदाधिकारियों से अनुरोध है की मातृशक्तिओ का मतदाता सूची में जुड़वाने का काम करें ।सभी सम्मानित जनों से आग्रह है की सभी कार्यकर्ता अपने अपने परिवार का नाम मतदाता सूची में सबसे पहले जांचे।विधानसभा प्रभारी पियूष वर्धन सिंह ने कहा 18 वर्ष के नये युवा और नई शादी होकर आई बहुओं के फ़ार्म 6 भरवाना है आप सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को अपने अपने बुथ पर फार्म 6 भरवायें ।
युवा नेता अभिनव सिन्हा ने कहा की सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता कम से कम 10-10 फार्म 6 भरवायें
संचालन सुरेश बिंद ने किया।कार्यशाला में जिला महामंत्री अवधेश राजभर, सुमित तिवारी, युवा नेता अभिनव सिन्हा, अच्छेलाल गुप्ता, साधना राय,किरन सिंह, लालसा राजभर,सरिता अग्रवाल, विनोद अग्रवाल,रास बिहारी राय,संतोष जयसवाल,गोपाल राय, गर्वजीत सिंह,सन्नी चौरसिया,अभिनव सिंह छोटू, प्रमोद राय, मोहित सिंह, मुरली कुशवाहा, रामेश्वर तिवारी, रुपेश सिंह उपस्थित थे। *मुहम्मदाबाद* । भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा मतदाता जोड़ो अभियान के अंतर्गत आज गुरुवार को मुहम्मदाबाद विधानसभा की कार्यशाला नागा बाबा मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई।कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि मतदाता जोड़ो अभियान संगठन का अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ घर-घर संपर्क कर नए मतदाताओं को जोड़ने तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।विधानसभा प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए सभी मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ बूथ स्तर तक सक्रिय होकर कार्य करें। कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे, यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र नाथ राय ने किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शशांक शेखर राय, विनोद यादव, प्यारे मोहन यादव, बृजेश पाण्डेय सहित मुहम्मदाबाद विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष, पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। *सैदपुर* ।मतदाता जोड़ो महाभियान–2026 के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन आज सैदपुर में किया गया।कार्यशाला में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाधक्ष भानु प्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि विधानसभा प्रभारी विनय मौर्य एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह रही।कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा, मतदाता सूची की शुद्धता, नए पात्र मतदाताओं को जोड़ने तथा संगठनात्मक स्तर पर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर विस्तृत चर्चा एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अखिलेश कुशवाहा, विजय यादव, दिलीप पांडेय, अचल सिंह, मार्कंडेय चौहान, दयाशंकर पांडेय, नीलम सिंह, श्यामकुँवर मौर्य, संतोष भारद्वाज कमलेश पांडेय, शैलेंद्र सिंह,शन्ने अल्लाह सिद्दीकी,आशु दुबे, राधा विनोद तिवारी, सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।