गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भांवरकोल पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक पिकअप से आठ गोवंश बरामद करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया है।
पुलिस के अनुसार, 18 नवंबर को उपनिरीक्षक मोरध्वज दूबे अपनी टीम के साथ रसूलपुर रमन का पोखरा के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक पिकअप इंट्रा को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से एक गाय और सात बछड़ों समेत कुल आठ गोवंश बरामद हुए। मौके से राजेश बिन्द निवासी फत्तेहउल्लाहपुर थाना करीमुद्दीनपुर, जितेन्द्र चौधरी निवासी वीरपुर थाना भांवरकोल और सलमान नट निवासी मनिया थाना भांवरकोल को गिरफ्तार किया गया। वहीं एक बाल अपचारी को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया।
इस मामले में भांवरकोल थाने में गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/5बी/8 के तहत मुकदमा अपराध संख्या 251/26 दर्ज किया गया है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मोरध्वज दूबे और उनके हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे।