गाजियाबाद के अधिष्ठापन समारोह में बिजनौर नवचेतना क्लब का शानदार प्रदर्शन

Share
गाजियाबाद । गाजियाबाद में आयोजित अधिष्ठापन समारोह में बिजनौर नवचेतना क्लब की अध्यक्ष रेनू चौधरी, सचिव अर्चना चौधरी एवं कोषाध्यक्ष शैली चौधरी ने नव-निर्वाचित जिला चेयरपर्सन नीतू जैन का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया। इस समारोह में बिजनौर नवचेतना क्लब की ओर से रेनू चौधरी, अर्चना चौधरी, शैली चौधरी एवं सुमन रावत ने सहभागिता की। क्लब ने बैनर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में “नारी  बेचारी से शिकारी” एवं “जियो और जीने दो” जैसे सामाजिक विषयों पर प्रभावशाली एवं जागरूकता से परिपूर्ण प्रस्तुति दी।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/बिजनौर नवचेतना क्लब ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बैनर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में कॉन्सोलेशन ट्रॉफी तथा लोगो प्रतियोगिता में भी तृतीय स्थान प्राप्त कर बिजनौर का नाम गौरवान्वित किया।*बिजनौर नवचेतना क्लब की इस शानदार उपलब्धि पर पूर्व जिला अध्यक्ष एवं क्लब की फाउंडर मेंबर खुशबू कर्णवाल ने सभी सदस्यों को ढेरों शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि क्लब की यह सफलता सदस्यों की मेहनत, एकजुटता और रचनात्मक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी क्लब के इसी प्रकार नए आयाम स्थापित करने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *