बिजनौर। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के तत्वावधान में गुजरात के गांधीनगर स्थित उमिया फाउंडेशन सभागार में आयोजित भव्य राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से हजारों पत्रकारों ने भाग लिया। इस अवसर पर पत्रकारों की सुरक्षा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और देशभर में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। कार्यक्रम के दौरान पत्रकार हितों की आवाज बुलंद करने और पत्रकार उत्पीड़न के मामलों में लगातार संघर्ष करने पर उत्तर प्रदेश के बिजनौर के जिला अध्यक्ष हाशिम अहमद को स्मृति चिन्ह एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।राष्ट्रीय अधिवेशन में गुजरात, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र सहित अनेक राज्यों से आए पत्रकारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।कार्यक्रम में गुजरात सरकार के कैबिनेट मंत्री कुंवर बावड़िया, राज्य मंत्री कांतिलाल अमरुतिया, विधायक धवल सिंह जाला, अरविंद पटेल, आम आदमी पार्टी गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष इशुदान गढ़वी, पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सिंह सोलंकी, कांग्रेस प्रवक्ता मनोहर पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कलावाड़िया ने कहा कि वर्तमान समय में देशभर में पत्रकारों पर बढ़ते हमले और उत्पीड़न गंभीर चिंता का विषय हैं। पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ और समाज का आईना है, जो सरकार की बात जनता तक तथा जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करता है।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/ ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए देशभर में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने केंद्र सरकार से जल्द से जल्द पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की तथा इस अभियान में सत्ता और विपक्ष दोनों से सहयोग की अपील की।कार्यक्रम को राष्ट्रीय महासचिव महफूज खान, राकेश परिहार, दिलशाद खान, सुनील चौधरी, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा, गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष मयूरदान गढ़वी, मनमोहन सिंह, रईस अहमद राजस्थान, सारंगढ़ के जिला अध्यक्ष नरेश चौहान तथा बिजनौर के जिला अध्यक्ष हाशिम अहमद सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। सभी ने पत्रकारों पर बढ़ रहे हमलों की कड़ी निंदा करते हुए केंद्र सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून को शीघ्र लागू करने की मांग दोहराई।अधिवेशन में मौजूद विभिन्न दलों के नेताओं ने भी पत्रकारों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को विधानसभा और लोकसभा के पटल पर उठाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के समापन पर देशभर से आए पत्रकारों ने एकजुट होकर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान को और तेज करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर मनीषा चौहान, किरण राजपूत बंगाल, बाबू लाल चौधरी सहित देश भर से पधारे हजारों की तादाद में पत्रकार शामिल रहे।