आजमगढ़: मुबारकपुर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद

Share
आजमगढ़।जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुबारकपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने संगठित वाहन चोर गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें, एक अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं वाहन चोरी की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 2 जुलाई 2026 की रात थाना मुबारकपुर की पुलिस टीम अपराध नियंत्रण और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच कर रही थी।चौकी प्रभारी लोहरा उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने दामोदरपुर अंडरपास से लगभग 400 मीटर आगे दामोदरपुर गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की। रात करीब 10:05 बजे दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उनके कब्जे से चोरी की दो स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। जांच के दौरान एक अभियुक्त के पास से .315 बोर का अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी मिला।पुलिस पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे विभिन्न क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें छिपाकर रखते थे और बाद में मौका मिलने पर बेच देते थे। उन्होंने बताया कि बरामद स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल लगभग चार से पांच वर्ष पहले जीयनपुर थाना क्षेत्र के कर्मरी गडेरूआ गांव से चोरी की थी, जबकि स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल सिधारी क्षेत्र के हाईडिल इलाके से चोरी की गई थी। गिरफ्तार अभियुक्त सुभाष यादव ने पूछताछ में बताया कि वह अपनी सुरक्षा के लिए अवैध तमंचा अपने पास रखता था।read more:https://pahaltoday.com/cji-told-why-he-brought-a-mobile-phone-to-the-courtroom-for-the-first-time-in-his-life/गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुभाष यादव पुत्र विजय शंकर यादव, निवासी ग्राम कोडहरा लाटघाट, थाना जीयनपुर तथा मनोज सिंह पुत्र त्रिभुवन सिंह, निवासी ग्राम महुआ मुरारपुर, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है।पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगी एक स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल, जिसकी वास्तविक नंबर प्लेट यूपी 50 एएल 8365 है, एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल नंबर यूपी 50 बीजेड 0244, एक .315 बोर का देशी तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।इस संबंध में थाना मुबारकपुर में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा संख्या 242/2026 तथा सुभाष यादव के विरुद्ध आयुध अधिनियम की धारा 3/25 के तहत मुकदमा संख्या 243/2026 दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस सराहनीय कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार, कांस्टेबल सतेंद्र यादव, राहुल राय, अमित कुमार चौधरी, कृष्ण कुमार मिश्रा, सूरज यादव तथा अभय राज पटवा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *