मुख्यमंत्री के प्रस्तावित वृक्षारोपण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, पवई में डीएम और एसएसपी ने तैयारियों का लिया जायजा

Share
आजमगढ़।मुख्यमंत्री के प्रस्तावित वृक्षारोपण कार्यक्रम को लेकर आजमगढ़ प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। विकास खंड पवई के खंडौरा गांव में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का शुक्रवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने वृक्षारोपण स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने आगंतुकों एवं जनप्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था, मंच, पेयजल, साफ सफाई, पार्किंग, बैरिकेडिंग, आवागमन मार्ग, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं।जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आगंतुकों और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक बिंदुओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा भी की।read more:https://pahaltoday.com/in-which-direction-are-raghav-chadhas-political-steps-moving-he-seems-interested-in-forming-his-own-party/निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल के प्रवेश एवं निकास मार्ग, वीआईपी मूवमेंट, वाहन पार्किंग तथा सुरक्षा प्रबंधन से संबंधित व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। संबंधित विभागों को सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने और किसी भी प्रकार की कमी न रहने के निर्देश दिए गए।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी किरण पाल सिंह, खंड विकास अधिकारी पवई संतोष कुमार, थानाध्यक्ष पवई मनीष पाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं तथा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *