महराजगंज तराई (बलरामपुर) विकासखंड तुलसीपुर की ग्राम पंचायत जयनगरा में शुक्रवार को उपनिदेशक पंचायती राज बस्ती मंडल हरिकेश बहादुर ने गांव का निरीक्षण किया । उपनिदेशक ने निरीक्षण के दौरान ओएसआर की समीक्षा की साथ ही जन सेवा केंद्र व आरआरसी संचालन से ग्राम पंचायत की आय में वृद्धि किए जाने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। ग्राम पंचायत सचिव व प्रशासक को निर्देश दिया गया है कि ग्राम पंचायत में सत प्रतिशत सभी व्यक्तियों को व्यक्तिगत शौचालय का लाभ दिलाया जाए।read more:https://pahaltoday.com/major-action-by-mineral-department-2-mines-sealed-7-trucks-seized/जिससे स्वच्छ भारत मिशन का सपना साकार हो सके। पंचायत भवन के निरीक्षण में ग्राम पंचायत अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि 28 वर्ष पुराना पंचायत भवन हो चुका है इसके ध्वस्तीकरण के लिए प्रस्ताव दिया जाए। केयरटेकर पंचायत सहायक सफाई कर्मचारी आदि को समय से मानदेय दिए जाने का निर्देश दिया गया है। आर आर सी सेंटर में निरीक्षण के दौरान प्लास्टिक बेस्ट को पीएमडी मथुरा भेजने का निर्देश संबंधित को दिया गया है। निरीक्षण के दौरान डीपीएम संदीप कुमार, डीसी रजनीश, ग्राम पंचायत सचिव अजय पाल, कंसलटिंग इंजीनियर शाहबाज शाह, व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।