जनता इंटर कॉलेज में संचारी रोगों पर जागरूकता कार्यक्रम बचाव के बताएं उपाय

Share

बेहट। कस्बें के शाकुम्भरी रोड स्थित जनता इंटर कालेज में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें संचारी रोगों में जैसे हैजा,पेचिश, टीबी, टाइफाइड, जुकाम खांसी व आँखो में त्वचा के रोग आदि के प्रति सजग किया गया। स्थनीय जनता इंटर जलेज में बृहस्पतिवार को आयोजित एक कार्यकम में प्रधानाचार्य डॉ सुभाष चंद सागर ने विद्यार्थियों के सम्मुख अपने विचार व्यक्त करते हुए संचारी रोगों की रोकथाम कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि हमें विभिन्न संचारी रोगों जैसे हैजा, पेचिश, टीबी, टाइफाइड, जुकाम,खांसी एवं आंखों में त्वचा के रोग आदि के प्रति सजग रहकर इनके होने के कारण से अपने आप को बचा कर रखना चाहिए। यह संचारी रोग यह संक्रामक रोग का संक्रमण आजकल वर्षा के जल के कारण अधिक होता है। इसी कारण प्रदेश शासन के दिशा निर्देशन में प्रतिवर्ष 1 जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग उन्मूलन मा के रूप में विशेष स्वतंत्रता अभियान विद्यालयों में भी चलाया जाता है।read more:https://pahaltoday.com/retired-teachers-and-shikshamitras-honored-at-baragaon-brc/इसके अंतर्गत संचारी रोगों से संबंधित कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अरुण कुमार गौतम ने पहले विस्तारपूर्वक संचारित रोगों के बारे में जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को दूषित जलवायु खाद्य व पेय पदार्थ से बचने का संदेश दिया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक कुमार, मुकेश कुमार, प्रदीप  चैधरी के अलावा विधार्थियों में चांद उस्मानी, जरीन, लकी सैनी,फैज मिर्जा, आहत खान, प्रिन्स मौर्य, जकिया, इकरा, नाजिया, मोहम्मद अली, आर्यन व अफजल खान आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *