अम्बेडकर एक व्यक्ति नही बल्कि एक सोच थे : संजय 

Share
श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र कटरा स्थित चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज में डॉ भीमराव अम्बेडकर सम्मान दिवस विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी में मुख्यातिथि के रूप बोलते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल ने कहाकि डॉ भीमराव अम्बेडकर एक व्यक्ति नही बल्कि एक सोच थे जिन्होंने सदियों से जकड़े समाज को हिलाकर रख दिया। एक छोटा सा बालक जिसने अभाव एवं संघर्ष में अपने जीवन को जिया लेकिन शिक्षा को अपना शस्त्र बनाकर विश्व मे अपना नाम कमाया और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत को संविधान दिया। उन्होंने समाज के शोषित वंचितों को संगठित रहने, शिक्षित होने और संघर्ष करने में जीवन को बदलाव लेन का मूल मंत्र दिया। विशिष्ट अतिथि विधायक श्रावस्ती राम फेरन पाण्डेय ने कहाकि डॉ अम्बेडकर एक आंदोलन थे और उन्हीं के बताए हुए रास्ते ओर चलते हुए 2014 से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबका साथ और सबका विकास के लिए कार्य कर रहे हैं।read more:https://khabarentertainment.in/rural-talent-shines-in-mera-gaon-mera-innovation-children-showcase-their-skills/  भाजपा नेत्री माधुरी सिंह त्रिपाठी ने कहाकि बाबा साहब एक नाम नही बल्कि एक क्रांति है जो हर उस दिल मे धड़कते है जो समानता और न्याय की बात करता है। जिलाध्यक्ष डॉ मिश्रीलाल वर्मा ने कहाकि डॉ भीमराव अम्बेडकर ने सिर्फ एक समाज ही नही बल्कि समाज मे फैली कुरूतियों को हटाने, महाड़ सत्याग्रह आदि के आवाज़ उठाई। यह एक साधारण कहानी नही बल्कि इतिहास का सबसे बड़ा उत्तर था, अन्याय के खिलाफ। संगोष्ठी में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। संचालन नेकराम पाण्डेय द्वारा किया गया। संगोष्ठी में अभियान संयोजक प्रवेश आर्य, मंशाराम आर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पाण्डेय, अवधेश पाण्डेय सहित जिला पदाधिकारी एवं मण्डल अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में जन मानस उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *