बड़हलगंज में एमआरएफ सेंटर के निर्माण में अनियमितता का आरोप, चेयरमैन प्रतिनिधि ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

Share
बड़हलगंज, गोरखपुर। नगर पंचायत बड़हलगंज में एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर के निर्माण एवं संचालन में कथित वित्तीय अनियमितताओं तथा कूड़ा निस्तारण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन सूरज जायसवाल ने मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि कानूगो घाट क्षेत्र में एमआरएफ सेंटर निर्माण के नाम पर लगभग 48 लाख रुपये खर्च दर्शाए गए थे। इसके बाद उसी स्थल पर राज्य वित्त आयोग की निधि से करीब 28 लाख रुपये के बाउंड्रीवाल एवं अन्य विकास कार्य भी दिखाए गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि एक ही भूमि पर विभिन्न योजनाओं के तहत कार्य दिखाकर सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका है।read more:https://pahaltoday.com/youths-body-found-hanging-under-suspicious-circumstances-police-investigating/पत्र में यह भी कहा गया है कि एमआरएफ सेंटर का उद्देश्य ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और कूड़ा निस्तारण की वैज्ञानिक व्यवस्था विकसित करना था, लेकिन वास्तविकता में सेंटर से कुछ दूरी पर सरयू नदी घाट क्षेत्र के आसपास खुले में कूड़ा फेंका जा रहा है। इससे पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है और स्थानीय लोगों, पशुओं तथा पक्षियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।सूरज जायसवाल ने आरोप लगाया कि खुले में कूड़ा डाले जाने से आसपास के कई वार्ड प्रभावित हो रहे हैं तथा लोगों में बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने निर्माण कार्य, स्वीकृत नक्शे, तकनीकी अनुमोदन और वास्तविक कार्यस्थल की भी जांच कराने की मांग की है।वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश उमर ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि एमआरएफ सेंटर एवं उससे संबंधित सभी कार्य शासन की स्वीकृति और तकनीकी मानकों के अनुरूप कराए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुसार की जा रही है और लगाए गए आरोप तथ्यहीन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *