नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Share
कायमगंज / फर्रुखाबाद कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात युवक द्वारा उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित पिता द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार, उनकी लगभग 15 वर्षीय पुत्री दिनांक 20 अप्रैल 2026 को शाम करीब 6 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।read more:https://pahaltoday.com/horrific-incident-in-barhalganj-accused-absconds-after-stabbing-in-stomach/बताया गया कि किशोरी के पास स्वयं का मोबाइल फोन नहीं है, लेकिन घटना के कुछ समय बाद एक अज्ञात नंबर से कॉल प्राप्त हुई, जिससे कुछ कॉल रिकॉर्डिंग भी सामने आई हैं। इन परिस्थितियों के आधार पर परिजनों ने आशंका व्यक्त की है कि कोईन अज्ञात युवक  उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और कॉल डिटेल सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए किशोरी की जल्द बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *