टेड़ी कोन चौराहे पर अवैध कच्ची शराब बेचता युवक किया बाइक सहित गिरफ्तार

Share
कायमगंज/फर्रुखाबाद क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने एक युवक को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से शराब के साथ एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।read more:https://pahaltoday.com/brother-in-law-beats-woman-over-share-dispute-threatens-to-kill-her/
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि टेड़ी कोन चौराहे से अताईपुर जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति प्लास्टिक की पिपिया में अवैध कच्ची शराब बेच रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर मौके की ओर रवाना हुई। बताए गए स्थान पर पहुंचने के बाद मुखबिर ने संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कराई और वहां से हट गया। पुलिस टीम ने अंधेरे का लाभ उठाते हुए घेराबंदी कर दबिश दी और मौके पर खड़े व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम गौरव यादव (30 ) पुत्र रामबाबू,  निवासी मछलीटोला प्रीतम नगला थाना कोतवाली फतेहगढ़ तथा वर्तमान पता पम्मी नगला थाना कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 50 रुपये नकद तथा मोटरसाइकिल के पीछे रखी सफेद प्लास्टिक की 5 लीटर की कट्टी में कच्ची शराब बरामद हुई। जब उससे शराब रखने का लाइसेंस मांगा गया तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका । पुलिस ने आरोपी को धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अवगत कराते हुए रात्रि करीब 9:20 बजे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान  राहगीरों को गवाह बनाने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी व्यक्ति गवाही देने के लिए तैयार नहीं हुआ।पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *