दिल्ली: गोली लगने से भाजपा नेता करण बांका की मौत, घर के बाथरूम में लहूलुहान अवस्था में मिले

Share

दिल्ली: गोली लगने से भाजपा नेता करण बांका की मौत, घर के बाथरूम में लहूलुहान अवस्था में मिले

दिल्ली-एनसीआर
परिजनों ने अस्पताल में बताया कि वह बाथरूम में गिरने से घायल हो गए हैं। ग्रेटर कैलाश-एक थानाध्यक्ष अजीत सिंह टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि शुरुआती जांच में पता लगा कि करण बांका के सिर में गोली लगी है। ग्रेटर कैलाश-एक में भाजपा नेता व सामाजिक कार्यकर्ता करण बांका की गोली लगने से मौत हो गई। वह घर के बाथरूम में लहूलुहान अवस्था में मिले थे। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि करण बांका ने खुद को गोली मारी है। सिर में गोली लगने के निशान हैं। शव का शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उसके बाद सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, करण बांका ग्रेटर कैलाश-एक स्थित एस-409 में रहते थे। वह पिता के व्यवसाय को संभालते थे। बताया जा रहा है कि वह लोगों से पैसे लेकर निवेश भी करते थे। इस कारण कई बार विवाद भी रहता था। उन पर काफी कर्ज हो गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, करण बांका ने प्राइवेट सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) ले रखा था। वह बुधवार को घर के बाथरूम में लहूलुहान अवस्था में मिले। सिर से खून बह रहा था। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां शुक्रवार शाम को मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बुधवार को पीएसओ घर पर नहीं था। ऐसे में वह पिस्टल घर पर ही छोड़ गया था। परिजनों ने अस्पताल में बताया कि वह बाथरूम में गिरने से घायल हो गए हैं। ग्रेटर कैलाश-एक थानाध्यक्ष अजीत सिंह टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि शुरुआती जांच में पता लगा कि करण बांका के सिर में गोली लगी है। पुलिस जांच कर रही है कि गोली दुर्घटनावश लगी या फिर उन्होंने खुद को गोली मारी थी। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि यह खुदकुशी का मामला है। ग्रेटर कैलाश-एक थाना पुलिस सीआरपीसी 174 के तहत आत्महत्या करने (स्वभाविक मौत) की कार्रवाई कर रही है। पुलिस परिजनों व डॉक्टरों के बयान भी दर्ज कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *