बुद्ध पूर्णिमा पर बिरनो में श्रद्धा, शांति और सद्भाव का अद्भुत संगम 

Share
गाजीपुर (बिरनो)। वैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर बिरनो क्षेत्र भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह कुशवाहा के आवास पर भगवान बुद्ध की जयंती बुद्ध पूर्णिमा बड़े ही श्रद्धापूर्वक एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।  कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन और उनके अमूल्य उपदेश अहिंसा, शांति, करुणा, प्रेम और मध्यम मार्ग पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जब समाज कई प्रकार की चुनौतियों से जूझ रहा है, तब भगवान बुद्ध के विचार और अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में सच्चे अर्थों में शांति, सद्भाव और भाईचारे की स्थापना संभव है।  वक्ताओं ने यह भी कहा कि भगवान बुद्ध ने संपूर्ण मानवता को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। उनका जीवन त्याग, तपस्या और मानव कल्याण का प्रतीक है और उनके आदर्श आज भी समाज को नई दिशा देने में सक्षम हैं। सभी ने उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया।  इस अवसर पर वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रत्याशी रामनरेश कुशवाहा, जिलामहामंत्री अवधेश राजभर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला, प्रदेश कार्यसमिति किसान मोर्चा के सदस्य गुलाब कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष लहजु कुशवाहा, किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष हनुमान यादव, निवर्तमान जिला मंत्री राकेश यादव सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।read more:https://pahaltoday.com/anganwadi-workers-stage-protest-at-collectorate-send-memorandum-to-chief-minister/इसके साथ ही रामावतार कुशवाहा, जनार्दन सिंह कुशवाहा, बबलू कुशवाहा, सुधीर कुशवाहा, शुभम मौर्य, सिद्धार्थ मौर्य, सिद्धांशु मौर्य, सूर्यांश मौर्य, शिवांश मौर्य समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाया।  पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्ति, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा और अंत में सभी ने भगवान बुद्ध के आदर्शों पर चलने तथा समाज में शांति, सद्भाव और मानवता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *