बलिया। जिला कलेक्ट्रेट परिसर से मंगलवार को सेनानी आश्रितों का जथ्था बैरिया स्थित शहीद स्मारक के लिए रवाना हुआ। सेनानियों के जत्थे वाली बस को अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।बस को फूल-मालाओं से बेहतरीन ढंग से सजाया गया था। इसी बस से सेनानी आश्रित बैरिया शहीद स्मारक के लिए रवाना हुए। इससे पहले एडीएम ने सभी सेनानी आश्रितों को माल्यार्पण करके कलेक्ट्रेट परिसर में स्वागत किया।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ सेनानी आश्रित समाजसेवी सागर सिंह राहुल ने बताया कि हम लोग यहां से रवाना होकर बांसडीह,सहतवार,रेवती होते हुए बैरिया पहुंचें। जहां पहुंचकर शहीदों को नमन किया। सेनानी आश्रितों ने बताया कि यह आयोजन महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन में बलिया के क्रांतिकारियों ने जो अपना अहम योगदान दिया था, शहीद हुए थे। अपना सर्वस्व निछावर कर दिए थे। उन्हीं की याद में बलिया या जुलूस निकल रहा है। जो बैरिया सहित स्मारक पर शहीदों को नमन करता है। तत्पश्चात वापसी में रेवती शहीद स्मारक, बांसडीह शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पुनः जिला मुख्यालय पहुंचकर संपन्न होता है।