हल्दौर। अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करने पर हल्दौर थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह राठी को थाना क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। गौरतलब है कि थाना क्षेत्र के कई गांवों मे पिछले काफी दिनों से लगातार ट्यूबैलों से ट्रांसफार्मर,केविल व अन्य कुएं के सामान को चुराकर निशाना बनाते हुए चोरी कर रहे थे जिसकी पीड़ित क्षेत्रवासियों ने पुलिस से शिकायत भी की थी। चोरों ने बिलाई क्षेत्र,झालू क्षेत्र के आसपास से लाखों रुपए का सामान भी चोरी कर लिया था। बिजेंद्र सिंह राठी जब हल्दौर थानाध्यक्ष बनाए गए उसके बाद पीड़ित किसानों ने थानाध्यक्ष से मिलकर अपनी पीड़ा सुनाई। बिजेंद्र सिंह राठी ने चोरों को पकड़ने तथा उनसे निजात दिलाने का आश्वासन भी ग्रामीणों को दिया था।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette बिजेंद्र सिंह राठी ने पुलिस की एक टीम उप निरीक्षक गुरुचरण के नेतृत्व में गठित की और स्वयं भी उस टीम की मॉनिटरिंग करते रहे। पुलिस टीम ने सीसीटीवी और सर्विलांस के आधार पर जानकारी जुटाते हुए अंतरराज्यीय चोर गिरोह को पकड़ने में अहम सफलता हासिल की। सभी पकड़े गए चोर दूसरे राज्य के हैं जिनके पास से पुलिस ने चोरी के माल सहित उपकरण बरामद किए हैं। हल्दौर पुलिस ने चोरो को पकड़कर किसानों को चोरी की घटनाओं से निजात दिलाने को लेकर थाना क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने हल्दौर थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह राठी को सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉक्टर धर्मवीर सिंह, सूरज सिंह दहिया,धर्मपुरा के ग्राम प्रधान शौवीर सिंह, भाजपा नेता सुरेश वर्मा,लटूर सिंह,चोकपुरी पूर्व प्रधान जितेंद्र सिंह,सतेंद्र सिंह,उत्तम गोयल,सचिन चौधरी,पावटी के पूर्व प्रधान इंतजार अहमद, योगेंद्र सिंह,नसीरपुर नैन के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह, लवलेश कुमार,कामेंद्र सिंह,विनीत चौधरी आदि नगर क्षेत्र के संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।