भदोही। आगामी चेहल्लुम त्योहार को जनपद में पूर्ण शांति, सौहार्द और सुरक्षापूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में शुक्रवार को थाना ज्ञानपुर और थाना भदोही परिसरों में पीस कमेटी की बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों में दोनों थाना क्षेत्रों के विभिन्न मोहल्लों व गांवों से आए धर्मगुरुओं, ताजियादारों, अंजुमनों के पदाधिकारियों, संभ्रांत नागरिकों और डिजिटल वालंटियर्स ने प्रतिभाग किया।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/बैठक के दौरान संबंधित थाना प्रभारियों द्वारा उपस्थित लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर त्योहार को शांतिपूर्ण व पारंपरिक तरीके से मनाने की अपील की गई तथा ताजिया जुलूस को पूर्व निर्धारित पारंपरिक मार्गों व समय सीमा के भीतर निकालने, शासन की गाइडलाइंस का पालन करने तथा सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या सांप्रदायिक पोस्ट व अफवाहों से दूर रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर जमील अंसारी नेता, सभासद हसीब खान, इसरार अंसारी, सभासद पति सेराज अंसारी, पूर्व सभासद दानिश सिद्दीकी रूमी आदि उपस्थित रहे।