श्री रामचरितमानस पाठ का समापन 

Share
नूरपुर। क्षेत्र के कस्बा राजा का ताजपुर  में  चल रही तीन दिवसीय श्री रामचरितमानस का विधिवत समापन किया गया।
पूर्णिमा के अवसर पर प्रबुद्ध समाजसेवी सत्येंद्र आर्य व उसके परिजनों द्वारा आयोजित उनके निवास पर चल रही श्री रामचरितमानस पाठ का समापन शनिवार को को किया गया। श्री रामचरितमानस पाठ को सम्पन्न कराने में पूर्व ग्राम प्रधान सुरेश कुमार सैनी, अशोक त्यागी , अरूण गिरी, भगवान दास सैनी,विजय सैनी,परम सिंह प्रजापति, शुभम वालिया,सतपाल त्यागी, धर्म अवतार वर्मा आदि का सराहनीय सहयोग रहा। सतेन्द्र आर्य ने उपरोक्त सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री राम कथा के हर पात्र से हमें अपने जीवन में उतारने योग्य सीख मिलती है ‌हमारा जीवन इससे धन्य हो गया। माता सीता का नाम लेने मात्र से भगवान श्री राम प्रसन्न हो जाते हैं।इस पवित्र कथा को कराने एवं सुनने से पापों का नाश और पुण्य का आगमन होता है। श्री रामचरितमानस पाठ के समापन में हवन-पूजन के पश्चात मोजूदा भक्तगणों को प्रसाद वितरण किया गया। पाठ समापन में जितेन्द्र कुमार आर्य, देवेन्द्र आर्य,अंतुल आर्य, प्रिंस आर्य, मयंक आर्य जसपाल दिवाकर, मनोज कुमार, डॉ जितेन्द्र कुमार तोमर,टिल्लू त्यागी, संजीव वालिया, अनिल चंद्रा,सुधीर त्यागी,सुशील त्यागी, सुरेश कुमार कारीगर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *