*नन्हे माधव ने मचाया धमाल*
*जमकर थिरके श्रृद्धालु।
औरंगाबाद (बुलंदशहर)
मोहनी एकादशी की पूर्व संध्या पर शनिवार को राजेन्द्र प्रसाद पंसारी के मौहल्ला गुलावठी स्थित आवास पर श्रीश्याम संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में *आज की पावन शाम* *राधे गोविन्द के नाम* कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्याम बिहारी का भव्य दरबार सजाया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ राजेन्द्र प्रसाद पंसारी ने सपत्नीक पूजा अर्चना कर पवित्र अखंड ज्योति प्रचण्ड करके किया। पूजा अर्चना ठाकुर सुनील सिंह ने संपन्न कराई। तत्पश्चात मंडल के लोकप्रिय स्थानीय कलाकारों ने गणेश वंदना सरस्वती वंदना गुरु वंदना कर भक्ति गीतों का मधुर संगीत मय गायन प्रारंभ किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण नन्हे माधव का धमाल रहा । नन्हे माधव ने भक्ति गीतों पर जमकर धमाल मचाते हुए साक्षात कान्हा के बाल स्वरूप को साकार कर दिखाया। भक्ति रस में डूबे श्रृद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया और भक्ति गीतों का अजब समा बांधा। पवन सैनी,पुनीत सिंघल, नितिन गर्ग,कोमित गुप्ता गगन सिंघल इंद्रजीत जोगी, प्रमोद कुमार गर्ग, वेदप्रकाश गर्ग, संजय सिंघल, राजेन्द्र पंसारी, देवेन्द्र कुमार, कर्मवीर भड़ाना, कृष्ण कुमार शर्मा, आदि ने एक के बाद एक भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। आरती भोग एवं प्रसाद वितरण के साथ देर रात्रि कार्यक्रम का भव्य समापन किया गया। मंडल की ओर से आयोजकों को धार्मिक ग्रंथ भैट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रहलाद शर्मा एडवोकेट, मंगलसेन शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा, अभिषेक अग्रवाल, अशोक गिरी, संतोष कुमार प्रमोद कुमार, डब्बू जी सर्राफ, मनोज कुमार गर्ग, राजीव शर्मा, ग्रीस कुमार मैमू, राजेश गोयल, गौरव गोयल,
शिवम गर्ग, कृष्णा, आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।