नगर पालिका प्रशासन द्वारा ईद-उल-फितर पर्व पर रही नगर में मुकम्मल व्यवस्था

Share
नगर पालिका प्रशासन द्वारा ईद-उल-फितर पर्व पर रही नगर में मुकम्मल व्यवस्था
चेयरमैन नरगिस अतहर का नगर सहित समस्त ईदगाह के रास्ते को पूर्णरूप से साफ-सफाई का रहा दिशा निर्देश
भदोही। ईद-उल-फितर को मद्देनजर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नरगिस अतहर ने नगर के विभिन्न मोहल्लों में स्थित ईदगाह व उनके रास्ते का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण कर नपाध्यक्ष ने अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे।  पालिकाध्यक्ष नरगिस अतहर ने नगर के अज़ीमुल्लाह चौराहा स्थित ईदगाह, आलमपुर नईबस्ती हाजी फरीदन तालाब स्थित ईदगाह, बड़ी बाग, स्टेशन रोड, छेड़ी बीर, नाबीना शाह बाबा मजार, गौसिया मस्जिद, गाजी मियां रौजा वाली मस्जिद और घमहापुर ईदगाह, सिविल लाइन रोड ईदगाह आदि का निरीक्षण किया। उनके द्वारा नगर के सभी ईदगाह व मस्जिदों के पास साफ-सफाई व चुने का छिड़काव कर रास्ते को सुगम बनाने का निर्देश दिए गए थे ताकि ईद-उल-फितर की नमाज अदा करने जाने वाले नमाजियों को कोई दिक्कत अथवा परेशानियों का सामना न करना पड़े। चेयरमैन नरगिस अतहर ने कर्मचारियों को साफ सफाई का सख्त निर्देश दिया और कहा कि ईदगाह के सभी रास्तों पर साफ-सफाई की मुकम्मल व्यवस्था होनी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नगर में साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी तरह से मोकम्मल करने के निर्देश दिए थे। इसके अतिरिक्त ईदगाहों के आस-पास चुनें का छिड़काव कराया गया। सुबह से ही जलापूर्ति की गई थी। समूचा नगर दूधिया रौशनी से चमचमा रहा था। ईद पर्व पर इस वर्ष बेहतर व्यवस्था रही। चेयरमैन नरगिस अतहर के निर्देश का पालन शत-प्रतिशत हुआ। हर ईदगाह के आस-पास व उनके रास्तो सहित नगर की सड़कों को चमकाया गया था। इस मोकम्मल व्यवस्था को देख नगर की जनता द्वारा चेयरमैन नरगिस अतहर सहित नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारियों को मुबारकबाद दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *