आधार शिला स्कूल के नवीन सत्र का हुआ शुभारंभ 

Share
आधार शिला स्कूल के नवीन सत्र का हुआ शुभारंभ
पहल टुडे, सतवेन्दर सिंह गुजराल
चांदपुर। आधार शिला द स्कूल में नवीन सत्र का शुभारंभ हवन यज्ञ कर वैदिक विधि विधान से किया गया। हवन के मुख्य यजमान विद्यालय के संरक्षक राधे श्याम कर्णवाल, प्रबंधक विवेक कर्णवाल एवं सहधर्मिणी एकता कर्णवाल रहीं।
 इस मौके पर विशाल कर्णवाल, दीप्ति कर्णवाल, विकास कर्णवाल, उर्वशी कर्णवाल, मित्रविंदा कर्णवाल, मृदुलिका कर्णवाल, मृणालिनी कर्णवाल सहित समस्त कर्णवाल परिवार एवं विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित रही।  विद्यालय के संरक्षक राधेश्याम कर्णवाल का 82 वाँ जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक- शिक्षिकाओं ने ईश्वर से उनके निरोगी जीवन एवं दीर्घायु होने की मंगल कामनाएं की। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक विवेक कर्णवाल एवं एकता कर्णवाल, प्रधानाचार्या अनीता शर्मा, उप- प्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह नेगी, स्कूल- कोऑर्डिनेटर बबीता त्यागी सहित विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं समस्त कर्मचारी मौजूद  रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *