निघासन पुलिस का एक्शन, शांति भंग की आशंका में दो आरोपी गिरफ्तार

Share
निघासन (लखीमपुर खीरी)। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निघासन पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने शांति भंग होने की आशंका के चलते खैरहनी गांव के दो युवकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। दोनों का बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत चालान कर एसडीएम न्यायालय निघासन भेजा गया है।पुलिस के अनुसार, 19 नवंबर 2026 को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान श्रीकेशन पुत्र मेलाराम (करीब 35 वर्ष) और टीकाराम पुत्र विशेश्वर (करीब 25 वर्ष), निवासी ग्राम खैरहनी, थाना निघासन के रूप में हुई है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी निघासन शमशेर बहादुर सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गोपाल नारायण सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को अग्रिम कार्रवाई के लिए उप जिलाधिकारी न्यायालय निघासन के समक्ष प्रस्तुत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *