मिशन शक्ति फेज-6 के तहत गाजीपुर पुलिस सक्रिय, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में चलाया जागरूकता अभियान

Share

गाजीपुर। महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के तहत गाजीपुर पुलिस ने शनिवार को जिलेभर में जागरूकता एवं सुरक्षा अभियान चलाया।अभियान के क्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर आमजन को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।वहीं, सभी थाना क्षेत्रों में गठित एंटी रोमियो टीमों ने संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण और चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं पर अभद्र टिप्पणी करने तथा उन्हें परेशान करने वाले शोहदों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।पुलिस का उद्देश्य मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना तथा महिला अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *