हापुड़। 27.10.2026 से 31.10.2026 तक 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में आयोजित 74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक एथलेटिक्स क्लस्टर (एथलेटिक्स/साईक्लिंग) महिला/पुरुष प्रतियोगिता-2026 में मेरठ जोन की टीम में जनपद से प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों/खिलाड़ियों से पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार व एडिशनल एसपी मुकेश कुमार ने मुलाकात की।इस दौरान अधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं तथा आगामी प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत व अभ्यास कर पदक प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।