हापुड कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ज्योति शर्मा पत्नी सुमित शर्मा ने प्रार्थना पत्र देकर अपने पति सुमित शर्मा पुत्र राकेश शर्मा निवासी त्रिलोकी पुरम पीर बाबा हापुर की गुमशुदगी दर्ज कराई है पीड़ित महिला ने तहरीर में लिखा है 07.11.2026 को समय करीब दोपहर 02:00 बजे अपने पति सुमित शर्मा को लेकर अपने पिता के साथ एचडीएफसी बैंक शाखा, गढ़ दिल्ली रोड, हापुड़ गई थी। अपने पिता को बैंक के अंदर छोड़कर बाहर आई, तभी से पीड़ित महिला का पति घर वापस नहीं लौटे हैं।
पति पर बाजार के एक-दो व्यक्तियों का कुछ कर्ज था, जिसका तकादा काफी ज्यादा किया जा रहा था। उक्त लोग घर पर आकर भी प्रार्थिनी के पति व परिवार को डरा-धमका रहे थे। प्रार्थिनी को आशंका है कि पति उक्त लोगों की धमकी से डरकर कहीं चले गए हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया पीड़ित महिला की तहरीर पर गुमशुद की दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है