उन्नाव। दीपावली के त्योहार के मद्देनजर अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली सदर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शहर के बड़े चौराहे स्थित चांद बक्शे वाले की दुकान से अवैध पटाखे बरामद कर एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, छह नवंबर को कार्रवाई के दौरान चांद उर्फ इशरत अली (54) निवासी मोहल्ला शाहगंज, थाना कोतवाली सदर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके कब्जे से 58 अदद सुतली बम, 60 दैमार पटाखे और 45 छोटे दैमार पटाखे समेत कुल 163 पटाखे बरामद हुए।इस मामले में कोतवाली सदर में आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 5/9ख के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।