कृषि उत्पादन मंडी समिति नगीना में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित

Share
नगीना । धनतेरस पर कृषि उत्पादन मंडी समिति नगीना में दीपोत्सव कार्यक्रम, किसानों और व्यापारियों को किया सम्मानित धनतेरस के पावन अवसर पर कृषि उत्पादन मंडी समिति नगीना जनपद बिजनौर में स्वच्छ मंडी–शुभ मंडी अभियान के अंतर्गत भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों एवं गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर मंडी समिति की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों एवं व्यापारियों को प्रशस्ति पत्र देकर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette सम्मान पाकर किसानों और व्यापारियों में खुशी का माहौल दिखाई दिया।कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव मनाया गया। मंडी परिसर को दीपों से सजाया गया और सभी ने मिलकर दीपावली की खुशियां साझा कीं।कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों एवं व्यापारियों का उत्साहवर्धन करना तथा मंडी में स्वच्छता, सहयोग और बेहतर व्यवस्था को बढ़ावा देना रहा अंत में मंडी समिति परिवार की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं कार्यक्रम में मंडी सचिव अभिषेक शर्मा, मंडी निरीक्षक शिवशंकर, मुख्य अतिथि एससी व एसटी आयोग के सदस्य माननीय लव कुश कुमार,दिग्विजयसिंह, धर्मेंद्र चौधरी, भाजपा नेता प्रमोद चौहान, अरविंद गहलोत, नीरज बिश्नोई, रोहित रवि, शाहिद, कययूंम राईन, मकसूद उस्मानी, गोपाल शर्मा सभासद,आदि लोगों ने भाग लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *