रामलीला के सफल आयोजन पर कलाकारों और सहयोगियों को किया सम्मानित 

Share
, पंकज कुमार कांठ। नगर में  रामलीला के 117वें मंचन और वार्षिकोत्सव के समापन पर श्री रामलीला मंच समिति (अस्थायी) की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें रामलीला में विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाने वाले कलाकारों, पुलिस अधिकारियों, अतिथियों, अखाड़ा संचालकों, सहयोगियों, पत्रकारों और नगर व क्षेत्र के गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का संचालन निर्देशक सुधीर बिश्नोई ने किया। समिति की ओर से सभी को राम दरबार की तस्वीर भेंट की गई। साथ ही शॉल ओढ़ाकर और फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/रामलीला के सफल आयोजन के बाद परिसर जय राम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान समिति के वरिष्ठ सदस्य कुंवर सुरेंद्र सिंह बिश्नोई, कार्यकारी अध्यक्ष धीरज बिश्नोई, निर्देशक सुधीर बिश्नोई, कोषाध्यक्ष नवनीत पहलवान, दीपक बिश्नोई, अभय कुमार बिश्नोई, पंकज चौहान, राधेश्याम भुइयार, प्रमोद बिश्नोई, मास्टर सुरेंद्र बिश्नोई, विनोद लंबरदार, सुशील लंबरदार, सुनम कुमार, प्रदीप बिश्नोई, त्रिवेद सिंह, मानू बिश्नोई, सनी बिश्नोई, इंद्रजीत सिंह बिश्नोई, देवेंद्र बिश्नोई, महेशचंद्र गुप्ता, राकेश बिश्नोई, अंकित शर्मा और विजय कुमार उर्फ सीटू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *