PET परीक्षा के संबंध में जिलाधिकारी ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में की समीक्षा बैठक

Share
 जिलाधिकारी कविता मीना (I.A.S.) द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) के संबंध में समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में जिलाधिकारी महोदया द्वारा
. PET परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियों की समीक्षा की गई।परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, पेयजल, शौचालय, बिजली, बैठने की व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।सभी केंद्र व्यवस्थापकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं उड़नदस्ता टीमों की तैनाती एवं दायित्वों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।*read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/
. प्रश्न पत्रों की सुरक्षा, स्ट्रांग रूम की निगरानी एवं समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाने हेतु पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
. परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनुचित साधन या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के प्रयोग पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी महोदया ने कहा कि PET परीक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *