विधान परिषद चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, डीएम ने परखी व्यवस्थाएं

Share
*फिरोजाबाद*। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के तहत 23 अक्तूबर को होने वाले मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कल्पना जायसवाल के साथ पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान स्थल का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदान कार्मिकों को मतपत्र, बैलेट बॉक्स और अन्य निर्वाचन सामग्री वितरित किए जाने की प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी पोलिंग पार्टियों की सुरक्षित रवानगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/
जिलाधिकारी ने मतदान कार्मिकों, जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा निर्धारित समय पर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन किया जाए। निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अपर जिलाधिकारी कल्पना जायसवाल को मतदान केंद्रों पर पानी, प्रकाश और सुरक्षा सहित आवश्यक व्यवस्थाओं की निगरानी करने के साथ ही पोलिंग पार्टियों के रूट चार्ट का लगातार अनुश्रवण करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी और मतदान कार्मिक अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *