सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर जिले के परिषदीय एवं अन्य विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं की हकीकत परखने के लिए अधिकारियों ने सघन स्थलीय निरीक्षण शुरू कर दिया है। तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत और खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रत्येक सप्ताह कम से कम पांच विद्यालयों का निरीक्षण कर निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।गत 19 अगस्त को हुई समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद अधिकारियों ने विद्यालयों में पहुंचकर पठन-पाठन, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, शिक्षण कार्य और मिड-डे मील व्यवस्था का स्थलीय सत्यापन किया। कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से संवाद किया गया और उनके शैक्षणिक स्तर तथा शिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली गई।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मिड-डे मील की गुणवत्ता जांचने के लिए विद्यालय में तैयार भोजन स्वयं ग्रहण किया। भोजन के स्वाद, गुणवत्ता और स्वच्छता के साथ ही भोजन तैयार करने तथा वितरण की व्यवस्था भी परखी गई। शिक्षकों और रसोइयों को निर्धारित मानकों के अनुसार स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने विद्यालयों में पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई, कक्ष-कक्षों की स्थिति समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया। विद्यालय परिसर में स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। शिक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि बच्चों की उपस्थिति, पठन-पाठन और मूलभूत सुविधाओं के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों की नियमित निगरानी से विद्यालयों की व्यवस्थाओं में सुधार और बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।
इनसेट