नहटौर। ढकौली गांव में युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट भी बरामद की है।गांव ढकौली निवासी जगराम सिंह ने दो अगस्त को पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि गांव निवासी जागन ने उसके पुत्र दिनेश कुमार पर हमला कर दिया।
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette हमले में दिनेश मौके पर बेहोश हो गया था और उसका उपचार चल रहा है।पुलिस ने शनिवार को आरोपी जागन को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट बरामद की गई। कोतवाल किशन अवतार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया है।