श्रावण मास के दृष्टिगत एडीएम ने कांवरिया पंडालों एवं व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Share
भदोही। श्रावण मास के दृष्टिगत जनपद में कांवरियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला ने जनपद के विभिन्न कांवरिया पंडालों एवं वहां की गई व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने पंडालों में पेयजल, प्रकाश, साफ-सफाई, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, श्रद्धालुओं के ठहरने एवं सुरक्षा* संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए कि कांवरियों एवं श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं निरंतर दुरुस्त रखी जाएं।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/एडीएम ने निर्देश दिए कि पंडालों एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई बनाए रखी जाए। पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं पेयजल की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाया जाए। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में श्रद्धालुओं एवं कांवरियों की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत किसी भी स्तर पर समस्या उत्पन्न होने पर उसका तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध हो सके।
इस मौके पर निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *