गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगसर हाल्ट पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 16 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से गांजा के आठ बंडल, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर को थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सोनकर पुलिस टीम के साथ बाबा मंदिर के पास ग्राम असांव, नगसर हाल्ट में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से आठ बंडलों में कुल 16 किलो गांजा बरामद हुआ।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteगिरफ्तार आरोपित की पहचान मृत्युंजय राय पुत्र सच्चिदानंद राय, निवासी फातिमा विद्यालय के पास ग्राम सिउरा बहादुरगंज, थाना कासिमाबाद, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से वीवो और आईफोन के दो मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल भी बरामद की।बरामदगी के आधार पर नगसर हाल्ट थाने में मुकदमा अपराध संख्या 31/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ पूर्व में भी कासिमाबाद थाने में एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सोनकर सहित थाना नगसर हाल्ट पुलिस टीम शामिल रही।