संचारी रोगों से बचाव को स्वास्थ्य विभाग ने निकाली जागरूकता रैली

Share
मुरादाबाद। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को संचारी रोगों से बचाव, स्वच्छता और रोकथाम के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।रैली का शुभारंभ सीएमओ कार्यालय परिसर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान लोगों को मच्छरजनित एवं अन्य संचारी रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी जा रही है। घरों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई रखने, जलभराव न होने देने तथा मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने से डेंगू, मलेरिया समेत कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।कार्यक्रम में नगर विधायक रितेश गुप्ता ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सरकारी प्रयासों के साथ जनसहयोग भी जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी करने और स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *