सहारनपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आनंद नगर पार्क में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, क्षेत्रीय पार्षद एवं कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर ने योगाभ्यास कराते हुए लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने विभिन्न योगासन एवं मुद्राओं का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है। उन्होंने लोगों से प्रतिदिन सुबह योग करने की आदत विकसित करने का आह्वान करते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से निरोग रहता है। पार्षद एवं कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर ने कहा कि लोग प्रतिदिन अपने धार्मिक और सामाजिक दायित्वों के लिए समय निकालते हैं, उसी प्रकार शरीर के स्वास्थ्य के लिए भी कुछ समय योग को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमित योग से तनाव कम होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।read more:https://pahaltoday.com/district-supply-officer-inspected-the-farmer-registry-camp/ सुबह पांच बजे से शुरू हुए इस योग कार्यक्रम में महिलाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिली। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर योगाभ्यास में हिस्सा लिया और स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योग क्रियाओं और उनके लाभों की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर इमरान मंत्री, बिलाल अंसारी, रईस अहमद, अलमास, जाकिर, नवाब, अबूबकर, सैयद इरफान, उस्मान अली, जावेद मलिक, अविनाश शर्मा, शबीना, अल्पना सैनी, संदीपा, सरिता शर्मा, बृजमोहन, सोनू सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। योग दिवस का यह आयोजन क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता का प्रेरणादायी उदाहरण बना, जहां लोगों ने योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।