जहर के सेवन से दम्पत्ति की उपचार के दौरान मौत

Share

गागलहेड़ी। पाली घड़कौली के जंगल में पुलिस को जहर का सेवन कर बेसुध पड़े युवक व महिला की जानकारी मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हुई। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम लिए जिला चिकित्सालय भेजा है। मामला प्रेम सम्बन्ध का बताया जा रहा है।  मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को रविवार  प्रातः पाली घड़कौली के जंगल मे संदिग्ध अवस्था मे एक युवक व एक महिला द्वारा जहर का सेवन कर बेसुध पड़े होने की जानकारी मई थी।read more:https://pahaltoday.com/mission-shakti-team-made-women-and-girls-aware-2/ मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतक अंकुश पुत्र राकेश व काजल पत्नी राजू निवासी ग्राम सुन्दलहेड़ी थाना कोतवाली देहात के निवासी है। बताया जाता है कि दोनों में लगभग आठ माह से प्रेम सम्बन्ध चले आ रहे थे।  पुलिस द्वारा दोनों मृतकों के पंचायतनामे एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है। तहरीर प्राप्त कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *