चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

Share

सहारनपुर। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज (सीआईएस) के सत्र 2026-27 की कार्यकारिणी बैठक शनिवार रात्रि दिल्ली रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी ने की, जबकि संचालन महासचिव अमित चैधरी ने किया। बैठक का शुभारंभ अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों के स्वागत एवं अभिनंदन के साथ हुआ। उन्होंने सभी सदस्यों को गोपनीयता और संगठनात्मक अनुशासन की शपथ दिलाते हुए संस्था की प्रगति एवं जनहितकारी गतिविधियों के सफल संचालन के लिए सक्रिय सहयोग और सकारात्मक सुझावों की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में संस्था के आगामी कार्यक्रमों एवं योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि 27 जून को संस्था के सभी सदस्यों की सहभागिता के साथ ष्ऑल मेंबर्स मीट दृ सौहार्दष् आयोजित की जाएगी। इसके अलावा जुलाई माह में निःशुल्क मेडिकल कैंप, अगस्त में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण अभियान, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह तथा 20 अगस्त को संस्था का छठा स्थापना दिवस मनाया जाएगा। बैठक में सितंबर-अक्टूबर माह में औद्योगिक कार्यशाला ष्संवादष् आयोजित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही उद्योग बंधु बैठकों के एजेंडा में नए विषय शामिल कराने और उद्यमियों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए गए। संस्था की सदस्य संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से 15 दिवसीय सदस्यता विस्तार अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया।read more:https://pahaltoday.com/on-the-147th-foundation-day-of-the-bjp-workers-lit-lamps-and-paid-tribute-to-great-men/अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी ने कहा कि चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज उद्यमियों, व्यापारियों एवं सेवा प्रदाताओं की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने संगठन को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के लिए सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की। बैठक में सरदार तेजिंदर सिंह तनेजा को कामधेनु औद्योगिक नगर का क्षेत्रीय कन्वीनर नामित किया गया। इस अवसर पर संरक्षक अमर गुप्ता, चेयरमैन एच.एस. चड्ढा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश माहेश्वरी, सरदार बलजीत सिंह चावला, चीफ कोऑर्डिनेटर संजय गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में विजय वशिष्ठ, रवि टंडन, नीरज मिड्ढा, सुनील सूरी, रविंद्र कालड़ा, मनोज जैन, विक्रांत पुंडीर, निशा शर्मा, वैभव गर्ग, धीरज मिगलानी, शक्ति मिगलानी, अनिल गुप्ता, संजीव कुमार जैन, अमरनाथ, प्रवीण गुप्ता, सत्येंद्र अरोड़ा, राजेश अरोड़ा, अशोक अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का समापन संस्था के विकास और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *