नकुड़ में योग दिवस पर आयोजित हुए विविध कार्यक्रम, हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास

Share

नकुड़। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। केएलजीएम इंटर कॉलेज एवं सतगुरु इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एसआईटी) में आयोजित योग शिविरों में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। केएलजीएम इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह के सानिध्य में योगाभ्यास कराया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं, स्टाफ एवं नगर के नागरिकों ने सामूहिक रूप से योग कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। विद्यालय के प्रबंधक सरस कुमार गोयल, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा, प्रबंध समिति सदस्य विजेंद्र शर्मा एवं प्रधानाचार्य कैप्टन गौरव मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। योगाभ्यास आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक संजय सिंघल और विपिन अग्रवाल ने कराया। इस अवसर पर पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुभाष गुप्ता ने किया।read more:https://pahaltoday.com/consumers-booked-for-gas-refill-booking/वहीं सतगुरु इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में भाजपा नगर मंडल एवं कॉलेज प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ प्रशिक्षक एवं योग गुरु आशीष शर्मा ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम कराते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग मन को नियंत्रित करने और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। हास्य योग के माध्यम से उन्होंने उपस्थित लोगों को तनावमुक्त रहने के गुर भी बताए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मुकेश चैधरी ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ और ऊर्जावान बना रहता है। उन्होंने कहा कि यदि वह प्रतिदिन लंबे समय तक सक्रिय रह पाते हैं तो उसमें योग का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने योग को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चेयरमैन शिवकुमार गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष आलोक जैन, राकेश गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, सचिन शर्मा, राजन शर्मा, लोकेश जुड्डी, सुशील छापर, सुभाष सिंघल, सुरेंद्र कोरी, अवनीश, अनुज मित्तल, वरुण मित्तल, विनीत गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *