सहारनपुर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को पूरा सहारनपुर योगमय नजर आया। ष्योग फॉर हेल्दी एजिंगष् थीम पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ, जहां हजारों लोगों ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोगी जीवन का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ शंखध्वनि एवं भगवान धन्वंतरि तथा गणेश जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथियों का स्वागत औषधीय पौधे भेंट कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोलकाता से प्रसारित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का सजीव प्रसारण भी देखा गया तथा उपस्थित लोगों ने उनका प्रेरणादायी संबोधन सुना। सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग ब्रजेश सिंह, महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, नगर विधायक राजीव गुंबर, विधान परिषद सदस्य शाहनवाज, जिलाधिकारी अरविंद कुमार चैहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण ने की। उनके निर्देशन में प्रतिभागियों को ताड़ासन, वृक्षासन, सेतुबंध आसन, भद्रासन, मकरासन, अर्धचक्रासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया। साथ ही नाड़ी शोधन, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी जैसे प्राणायाम भी कराए गए। योग गुरु ने कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। राज्य मंत्री ब्रजेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपरा का अमूल्य उपहार है, जिसे आज पूरा विश्व स्वीकार कर चुका है। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि तन, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज करोड़ों लोग इसे अपने जीवन का हिस्सा बना रहे हैं। योग दिवस के अवसर पर स्टेडियम परिसर में औषधीय पौधों का रोपण भी किया गया।read more:https://pahaltoday.com/a-unique-initiative-by-the-teachers-of-pm-shri-samvilian-vidyalaya-to-show-family-like-affection-towards-the-students/वहीं रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित विशेष कार्यक्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह, एसपी सिटी व्योम बिंदल, एसपी देहात मयंक पाठक, एसपी ट्रैफिक शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। आयुष विभाग द्वारा 15 जून से 21 जून तक योग सप्ताह का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत जनपद की सभी तहसीलों, विकास खंडों, नगर निकायों, ग्राम पंचायतों, विद्यालयों एवं विभिन्न संस्थानों में योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, नगर आयुक्त शिपू गिरी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार केन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, पत्रकार और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का यह आयोजन जनसहभागिता, अनुशासन और स्वास्थ्य जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया। पूरे जिले में लाखों लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।