अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेंट जोसेफ्स स्कूल में हुआ योगाभ्यास

Share

छुटमलपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेंट जोसेफ्स स्कूल में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा एनडीए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक योगाभ्यास के साथ हुआ। योग प्रशिक्षक मनोज ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करने का प्रभावी साधन भी है। योग सत्र के दौरान सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, त्रिकोणासन, वृक्षासन, सुखासन, भुजंगासन, पवनमुक्तासन, पश्चिमोत्तानासन, वज्रासन, पद्मासन, अर्धचक्रासन एवं शवासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ योग क्रियाओं में भाग लिया।read more:https://pahaltoday.com/shailendra-kumar-dwivedi-a-pharmacist-posted-at-the-community-health-center-visheshwarganj-became-the-district-president-of-the-health-department/कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग की स्वयंसेविका रागिनी कौशल ने थ्री-स्टेज प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नियमित प्राणायाम तनाव को कम करने, मानसिक एकाग्रता बढ़ाने और शरीर में ऊर्जा का संचार करने में सहायक होता है। साथ ही उन्होंने शवासन के माध्यम से मानसिक शांति और तनाव मुक्ति के उपाय भी बताए। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि शिक्षा के साथ विद्यार्थियों का शारीरिक और मानसिक विकास भी अत्यंत आवश्यक है। योग विद्यार्थियों की एकाग्रता, अनुशासन और कार्यक्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने नियमित योगाभ्यास करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्थापक अध्यक्ष एस. पी. एस. राणा, अध्यक्ष शिशिर सिंह राणा, प्रबंध निदेशक पूजा राणा तथा प्रधानाचार्या दीपाली का विशेष योगदान रहा। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *