सहारनपुर। धीमान कल्याण महासभा के सम्मान समारोह में महासभा की प्रदेश, जिला व महानगर इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा की गयी तथा विभिन्न क्षेत्रो मे उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों के साथ ही शासन द्वारा मनोनीत सभासदों को भी सम्मानित किया गया। स्थानीय गांधी पार्क स्थित रोटरी हाल मे आयोजित सम्मान समारोह का शुभारम्भ अतिथियों ने भगवान विश्वकर्मा व पद्मश्री स्वामी कल्याण देव महाराज के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया तत्पश्चात महासभा के संस्थापक डा. के. पी सिंह धीमान ने महासभा के उद्देश्यो व भावी योजनाओं की जानकारी दी समारोह में चुनाव अधिकारी डा. विनोद कुमार, सह चुनाव अधिकारी मोहन लाल धीमान ने महासभा के प्रदेश, जिला व महानगर इकाई के पदाधिकारियों घोषणा की जिनमे प्रकाश चंद को प्रदेश अध्यक्ष, जय पाल धीमान साँपला खत्री को प्रदेश उपाध्यक्ष, सुखबीर सिंह धीमान अम्बेहटी को जिलाध्यक्ष व प्रजेश कुमार शर्मा को महानगर अध्यक्ष, डॉ राजवीर धीमान को मुजफ्फरनगर व राजीव धीमान को शामली का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया जिनका माल्यार्पण कर व मनोनयन पत्र सौंपकर अभिनन्दन किया गया। समारोह मे भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा, नव मनोनीत सभासद मास्टर श्यामलाल धीमान सरसावा, संजय धीमान पुरकाजी, पार्षद कपिल धीमान, शारदा मंडल अध्यक्ष संदीप धीमान गागलहेडी मंडल अध्यक्ष बिजेन्द्र धीमान, भाजपा जिलामंत्री सुभाष धीमान, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन एशोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुधीर सोहल का अभिनन्दन भी किया गया।read more:https://pahaltoday.com/delay-in-justice-leads-to-failure-of-justice-prof-vijay-tiwaकार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने कहा कि योग का हमारे जीवन मे विशेष महत्व है। उन्होंने सभी से योग को अपने जीवन मे अपनाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने धीमान समाज से एकजुट होकर राजनीति में सक्रिय भागीदारी करने, अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने के साथ ही अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने का भी आहवान किया। वक्ताओं ने सभी राजनीतिक दलों द्वारा लगातार धीमान समाज की उपेक्षा करने पर भी रोष जताया। समारोह को कार्यक्रम संयोजक बोधराम धीमान एडवोकेट, प्रजेश कुमार शर्मा, पूर्व सभासद मुनेश धीमान मोनू, जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के पूर्व जिला प्रधान मांगेराम आर्य, डॉ राजबीर मुजफ्फरनगर, अनंत सिंह धीमान, सहकारी समिति के चेयरमैन जयपाल धीमान साँपला खत्री, ठाकुर राजबीर सिंह ने भी सम्बोधित किया। समारोह की अध्यक्षता कैलाश प्रधान मुराद खेड़ी व संचालन दुष्यंत कुमार ने किया। इस दौरान डॉ सोम प्रकाश जहानपुर, डॉ विक्रम धीमान यमुनानगर, डा. प्रमोद विश्वकर्मा, संदीप धीमान, अशोक धीमान सरसावा, पंकज धीमान, कार्तिक धीमान, बलवीर सिंह, अरविन्द धीमान आखलौर, राजेन्द्र धीमान सरसावा, विनोद धीमान देदपुरा, प्रमोद धीमान ठेकेदार, शशिकांत धीमान, रामपाल धीमान सरसावा बिजेन्द्र धीमान, नितिन धीमान एडवोकेट, मास्टर चन्द्र पाल लक्सर, सुधीर मोहन एडवोकेट, रविन्द्र धीमान फौजी छुटमलपुर, संदीप धीमान फौजी नागल, महेन्द्र धीमान सरसावा, दिनेश धीमान छुटमलपुर, शिवम धीमान समेत भारी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।