बाराबंकी। मुझे बेहद खुशी है आज के परिवेश में सामाजिक ढाँचे और सजातीय संगठन को मजबूत करने के लिए युवा वर्ग यादव महासभा से जुड़ रहा है। यह बात बुधवार को उत्तर प्रदेश के पूर्वाचंल प्रदेश अध्यक्ष, यादव महासभा उ0प्र0 के संगठन प्रभारी व समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंशुमान सिंह यादव ने युवा नेता सुखराम यादव को रूदौली विधानसभा का महासचिव नामित करते हुए कही। बता दें कि अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का संगठन अंशुमान यादव के नेतृत्व में दिन प्रतिदिन आगे बढ़ रहा है। खासतौर पर इस संगठन से युवाओं की बढ़ती भागीदारी से राजनैतिक दलों की चिंता बढ़ गई है। अंशुमान सिंह यादव ने रूदौली विधानसभा कस्बे से ग्राम मीरापुर वार्ड निवासी सुखराम यादव को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।read more:https://pahaltoday.com/on-the-147th-foundation-day-of-the-bjp-workers-lit-lamps-and-paid-tribute-to-great-men/ उन्होंने कहा कि सुखराम यादव सामाजिक व्यक्ति है इनके जुडने से यादव महासभा मजबूत होगी। युवाओं को संगठन से जोड़ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगंें। सुखराम यादव की नियुक्ति पर यादव महासभा के विभिन्न पदाधिकारियों, समाजसेवियों ने बधाई देते हुए उनके मनोनयन पर खुशी प्रकट की है। श्री यादव ने बताया कि रूदौली विधानसभा सहित पूर्वाचंल के कई जनपदों में महासभा का संगठनात्मक विस्तार किया जा रहा है। इस मौके पर महासभा के प्रमुख महासचिव डॉ0 सन्तराम यादव, इंजी. विशाल यादव, डॉ० प्रशान्त यादव, डॉ0 विक्रम पाल सिंह यादव, डॉ0 प्रेम प्रकाश यादव, जगन्नाथ यादव, देवराज यादव, दीपाकंर यादव, डॉ० रमेश यादव, संजीत कुमार यादव, डॉ0 नरसिंह यादव, प्रणव यादव, रामफेर यादव, एडवोकेट गिरीश कुमार यादव, महेन्द्र यादव, तुलसीराम यादव सहित अन्य समाज सेवियों व विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी।