शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ पर्यावरण विकसित करने में अग्रणी एसआरएमयू

Share

बाराबंकी।  रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय ने क्वालिटी (गुणवत्ता), एनर्जी (ऊर्जा संरक्षण) ग्रीन एवं एनवायरनमेंट (हरित पर्यावरण) के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल किया है। विश्वविद्यालय के चांसलर इं. पंकज अग्रवाल, प्रो-चांसलर इं. पूजा अग्रवाल तथा शैक्षणिक सलाहकार आरुषी अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं कुलपति प्रो. विजय तिवारी के नेतृत्व में बुधवार को आईएसओ-9001 क्वालिटी (गुणवत्ता), आईएसओ-14001  एनवायरनमेंट (हरित पर्यावरण) आईएसओ-50001 एनर्जी (ऊर्जा संरक्षण) एवं ग्रीन  ऑडिट का सफल आयोजन किया गया। इस मौके पर कुलपति प्रो. विजय तिवारी ने अपना विचार साझा करते हुए कहा कि श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय गुणवत्ता, ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्टता हासिल करने के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आज का आईएसओ  9001, 14001 एवं 50001 ऑडिट हमारे संस्थान की इस दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि और मील का पत्थर साबित हुआ है। हमारा विश्वविद्यालय न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता बल्कि पर्यावरण अनुकूल परिसर विकसित करने में भी अग्रणी भूमिका निभाना चाहता है।read more:https://pahaltoday.com/the-essence-of-prasad-is-to-receive-the-blessings-of-the-deity-to-whom-it-is-offered/ आगे उन्होंने कहा कि इस ऑडिट के दौरान आये सुझावों और रिपोर्ट को हम बहुत गंभीरता से लेंगे और सिफारिशों को शीघ्र ही क्रियान्वित करके विश्वविद्यालय को और अधिक हरित, ऊर्जा कुशल, गुणवत्तापूर्ण और सस्टेनेबल संस्थान बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे। इसी क्रम में आईक्यूएसी डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) रितु चंद्रा ने कहा कि एसआरएमयू आने वाले वर्षों में न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सस्टेनेबिलिटी के क्षेत्र में भी देश के अग्रणी विश्वविद्यालयों में शामिल होगा। हम इस क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का पूर्ण संकल्प लेते हैं। हम नियमित अंतराल पर ऐसे ऑडिट का आयोजन करते रहेंगे ताकि हमारे प्रयासों की निरंतर समीक्षा होती रहे और हम लगातार सुधार कर सकें। इस मोके पर रजिस्ट्रार प्रो. हिमेंद्र शर्मा, प्रो. प्राची भार्गव, प्रो. बीना सिंह, डॉ. शिल्पा शुक्ला, डॉ. सन्दीप दीक्षित, डॉ. नीरज गुप्ता,  आभास गुप्ता, सुनील सिंह एवं डॉ. सन्दीप ओझा सहित कई वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं अधिकारी उपस्थित रहे। सभी विशेषज्ञों ने अपने व्यावहारिक अनुभव, सुझाव और मूल्यवान परामर्श ऑडिट टीम के साथ साझा किए। ऑडिट टीम में शामिल आशुतोष श्रीवास्तव एवं विकास श्रीवास्तव ने विश्वविद्यालय परिसर में  क्वालिटी (गुणवत्ता), एनर्जी (ऊर्जा संरक्षण) एवं ग्रीन एनवायरनमेंट (हरित पर्यावरण) के विभिन्न पहलुओं पर गहन समीक्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *