गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा द्वारा मंगलवार को जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों (सीओ) के साथ समीक्षा बैठक कर थाना स्तर पर लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई। बैठक में महिला संबंधी अपराध, एससी-एसटी एक्ट से जुड़े मामलों, लंबित विवेचनाओं, चालान एवं गुमशुदगी के मामलों की प्रकरणवार समीक्षा करते हुए शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।read more:https://pahaltoday.com/teenage-girl-dies-in-road-accident-while-returning-from-police-exam-brother-critically-injured/पुलिस अधीक्षक ने फरार बदमाशों, स्थाई वारंट एवं गिरफ्तारी वारंट की तामीली के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में तेजी लाने तथा अधिक से अधिक प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी प्राथमिकता के आधार पर की जाए। बैठक में सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों एवं विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जन शिकायतों की भी गंभीरतापूर्वक समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय एवं राहत मिल सके। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहित जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।