किरतपुर । पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुकदमा संख्या 126/2026 धारा 2(ख)/3(1) गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत की गई।read more:https://khabarentertainment.in/the-seed-oil-debate-science-myth-and-heart-health-by-dr-archita-mahajan/
पुलिस के मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में शाकिब पुत्र मेहंदी हसन,निवासी सपेरा बस्ती गंज, जहानाबाद (थाना कोतवाली शहर, बिजनौर) दीपक गोयल पुत्र स्व. विशनाथ गोयल, निवासी मोहल्ला महाजनान कस्बा किरतपुर (जनपद बिजनौर)शामिल हैं।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी संगठित गिरोह बनाकर चोरी सहित अन्य गंभीर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे। इनके कारण क्षेत्र में भय और आतंक का माहौल बना हुआ था तथा कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इसी आधार पर इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, चोरी और आर्म्स एक्ट जैसी धाराएं शामिल हैं। शाकिब पर 8 से अधिक और दीपक गोयल पर कई आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज पाए गए हैं।इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम—उपनिरीक्षक दीपक नागर, उपनिरीक्षक अर्जुन तोमर सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।