बीजेपी ने कोलकाता में बुलाई अहम बैठक, विधायक दल के नेता का होगा ऐलान

Share

कोलकाता। बीजेपी जल्द ही पश्चिम बंगाल के सीएम के नाम का ऐलान कर सकती है। ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि शुक्रवार को इस संबंध में पार्टी एक बड़ी बैठक करने जा रही है। ऐसी संभावनाएं है कि इसके बाद विधायक दल के नेता के नाम की घोषणा हो सकती है। बीजेपी ने बंगाल का पर्यवेक्षक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को नियुक्त किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को बीजेपी के विधायकों की बैठक कोलकाता में होने जा रही है। सूत्रों ने बताया है कि इस बैठक में शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल के नेता को तौर पर चुना जाएगा। बीजेपी के प्रदेश प्रमुख शमिक भट्टाचार्य अधिकारी के नाम का प्रस्ताव रखेंगे और शाह उनके नाम की घोषणा करेंगे। बीजेपी ने अभी तक औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, लेकिन गृह मंत्री शाह सहित वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव प्रचार के दौरान संकेत दिया था कि अगला सीएम पश्चिम बंगाल से ही होगा। बता दें साल 2021 में शुभेंदु अधिकारी ने सीएम ममता बनर्जी से राहें अलग कर ली थीं। इतना ही नहीं, वह उनके खिलाफ नंदीग्राम से चुनाव में भी उतरे। और सीएम ममता को हार का सामना करना पड़ा था।read more:https://khabarentertainment.in/joint-agriculture-director-vindhyachal-division-ashok-upadhyays-surprise-inspection-of-the-agricultural-fertilizer-center/माना जाता है कि साल 2011 में टीएमसी को सत्ता में लाने में नंदीग्राम की भूमिका बड़ी रही थी। इसके बाद 2026 में भी बीजेपी ने शुभेंद्र अधिकारी को ममता के सामने उतारा, लेकिन मैदान बदलकर सीएम के गढ़ भवानीपुर पहुंच गया। यहां भी नतीजा वही हुआ और शुभेंदु ने करीब 15 हजार मतों के अंतर से विजय हासिल की। जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी ने राज्य की जनता को भारी समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि नई सरकार जनसेवा और समावेशी विकास को प्राथमिकता देगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी एक विकसित, समृद्ध और सुरक्षित पश्चिम बंगाल के लिए प्रतिबद्ध है। हम अपने वादों को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। सभी के साथ मिलकर, हम एक स्वस्थ, सुंदर और विकसित राज्य का निर्माण करेंगे। राज्य की जनता की सेवा करना नई सरकार का प्राथमिक लक्ष्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *