चारधाम यात्रा से लौटते समय हादसे में मृतकों के परिजनों को दी सांत्वना

Share
गाजीपुर जखनियां । चारधाम की दस दिवसीय धार्मिक यात्रा पूरी कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराने के कारण हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। इस दुखद घटना के बाद सैदपुर के रमाशंकर सिंह उर्फ काठु सिंह सहित कई गणमान्य लोग शोक संतप्त परिवारों से मिलने पहुंचे और गहरी संवेदना व्यक्त की।read more:https://pahaltoday.com/on-labor-day-rani-sati-dadi-bhakt-mahila-mandal-honored-the-workers/रविवार की रात हुए इस दर्दनाक हादसे में अधिवक्ता अखिलानंद सिंह की पत्नी सुनीता सिंह (45 वर्ष) तथा अधिवक्ता रजनीकांत पांडे (52 वर्ष) की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, जबकि अखिलानंद सिंह, संजय पांडे और अंतिमा पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार आजमगढ़ स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल में चल रहा है।मंगलवार को सैदपुर निवासी रमाशंकर सिंह उर्फ काठु सिंह, रविंद्र सिंह (झोटना), जयप्रकाश उर्फ जाबिर सिंह (शेखपुर), शशि बिंदु सिंह (परसपुर चौरा) तथा विपिन सिंह (जखनियां) सहित अन्य लोग दिवंगत अधिवक्ता रजनीकांत पांडे के आवास पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। शोक व्यक्त करते हुए उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और कहा कि यह घटना पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि समाज ने दो सम्मानित व्यक्तित्वों को खो दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। गौरतलब है कि सभी लोग जखनियां तहसील क्षेत्र के निवासी हैं और अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वहीं स्वर्गीय सुनीता सिंह प्राथमिक विद्यालय रामपुर मदरा में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत थीं। इस हृदयविदारक घटना से पूरे जखनियां क्षेत्र में शोक व्याप्त है और हर कोई पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *